JAUNPUR . जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह द्वारा थाना सरायख्वाजा का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने थाना परिसर, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, कार्यालय, मैस सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों और अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ–सफाई, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, मालखाना एवं शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था तथा हवालात प्रबंधन की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया।
निरीक्षण उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी प्रदान किए।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी