MARIYAHU. जौनपर जिले के थाना मडियाहूँ पुलिस ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतीश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ श्री गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम सेऊर में दबिश देकर गग्गू उर्फ विजयशंकर पुत्र पब्बर, निवासी सेऊर, थाना मडियाहूँ (जनपद जौनपुर) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 536/14, धारा 323, 504, 506, 429 भा.दं.वि. के तहत न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी था।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए पुलिस ने माननीय न्यायालय प्रेषित कर दिया।
गिरफ्तारी करने वालों में उपनिरीक्षक रणजीत प्रसाद, मुख्य आरक्षी गुलाबधर यादव शामिल रहे। थाना पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी