Breaking News

JAUNPUR/LUCKNOW NEWS. मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव का 90 वर्ष की आयु में निधन

JAUNPUR/LUCKNOW। जौनपुर नगर के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव के पिता श्री सवधू यादव का 90 वर्ष की आयु में लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
श्री सवधू यादव के निधन की सूचना मिलते ही जिलेभर में शोक की लहर फैल गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी बाद में बताई जाएगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
मड़ियाहू नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष रुकसाना ने कहा कि मंत्री जी के पिता एक समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने परिवार को जो मार्गदर्शन दिया वह जीवन पर्यंत याद रहेगा। शोषण तत्व परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की ऊपर वाला शक्ति दे।
वही मड़ियाहूं नगर के कुशीनगर रेंज के बिरला ग्रुप चीनी मिल के महाप्रबंधक एवं समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी ने मंत्री जी के पिता के आकस्मिक निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता की आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से पूरे परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की मांग किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!