RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर में बाइक सवार ने 55 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया गया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, घायल को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार जमालापुर गांव निवासी धर्मराज पटेल पुत्र सुख्खू मंगलवार की शाम 6:00 बजे शौच करने सड़क पर गए थे लौटते वक्त हाईवे पार करने लगे तभी जमालापुर से रामपुर की तरफ जा रही है मोटरसाइकिल से जोरदार धक्का लग गया जिससे धर्मराज वहीं पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।
सूचना परिजनों को मिली तो परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें उठाकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मौत होना बताया। उसके बाद शव को मोर्चरी हाउस में रख दिया गया। बुधवार की सुबह शव को लेकर चौकी पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जमालापुर चौकी प्रभारी रामश्रय कुसवाहा ने बताया कि शेराज अली पुत्र शेखचिल्ली निवासी सिरौली के खिलाफ एमबी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी