Breaking News

MARIYAHU NEWS. ग्रापए मड़ियाहूं तहसील इकाई ने मड़ियाहूं विधायक को सात सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं विधानसभा का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई मडियाहूं ने पत्रकारों के समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक को मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जिसमें विधायक जी ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

फोटो- विधायक को ज्ञापन सौंपते ग्रापए पत्रकारगण

शुक्रवार को अपराह्न 3:00 बजे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर ग्रापए मड़ियाहू तहसील इकाई के अध्यक्ष बृजराज चौरसिया के नेतृत्व में मड़ियाहू विधानसभा के सम्मानित एवं लोकप्रिय विधायक डॉक्टर आरके पटेल को पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उनके कार्यालय पर पहुंचकर सौंपा गया। इस दौरान विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि पत्रक को मुख्यमंत्री तक सीधे पहुंचने का काम करूंगा।


ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा सात सूत्रीय मांगों में तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने एवं जिला स्थायी समिति के नियमित बैठकर बैठकों में तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठकों के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किए जाने हेतु और पत्रकारों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड प्रदान करने, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में निःशुल्क बस की सुविधा उपलब्ध कराने, राजधानी लखनऊ में निःशुल्क भवन कार्यालय उपलब्ध कराने एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु पत्रकार आयोग का गठन करने और किसी भी विवाद की स्थिति में पत्रकारों पर प्राथमिक दर्ज करने से पहले सक्षम राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच करने जैसी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
विधायक को ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से अध्यक्ष बृजराज चौरसिया के अलावा मोहम्मद आरिफ खान, प्रफुल्ल दुबे, संतोष दुबे, चंद्रशेखर यादव, जितेंद्र बहादुर दुबे, नवनीत सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार मोदनवाल, विनय कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, अर्चना मिश्रा, गौरव मिश्रा, चेतन सिंह, आर पी मिश्रा, निशांत सिंह आदि मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!