Breaking News

JAUNPUR NEWS. यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन जौनपुर ईकाई ने पाचंवी बार विजय प्रकाश मिश्र को चुना अध्यक्ष

JAUNPUR. यू0पी0 वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की जौनपुर ईकाई की वार्षिक बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जौनपुर पत्रकार भवन में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें बीते दिनों में यूनियन द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सदस्यों ने यूनियन की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य के लिए नई दिशाएं तय की। आगामी वर्ष 2026 के लिए नए सदस्यों को जोड़ने के लिए एक व्यापक और प्रभावी सदस्यता अभियान चलाने की योजना पर सहमति बनी।
बैठक के अन्त में विजय प्रकाश मिश्र को पाचंवी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
इस सर्वसम्मत निर्णय पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि श्री मिश्र के नेतृत्व में यूनियन पत्रकार हितों के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। विजय प्रकाश मिश्र ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और पत्रकारों के हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रकाश मिश्र और संचालन महामन्त्री सन्तोष कुमार सोन्थालिया ने किया। बैठक के अन्त में वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेन्दर सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष आदर्श कुमार, दीपक चिटकारिया, यशवन्त कुमार गुप्त कोषाध्यक्ष, डा.आशाराम, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार पाण्डेय, चन्द्र मणि पाण्डेय, डा. प्रमोद कुमार सैनी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, सतीश चन्द्र शुक्ल सतपथी, शिव कुमार गुप्त, बिहारी लाल यादव, संजय कुमार शुक्ल, विनोद कुमार यादव, राजेश कुमार गुप्त, अमरेश कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार यादव, जनार्दन मिश्र, मोहर्रम अली, प्रेम प्रकाश मिश्र, आलोक सिंह, दीपक कुमार मिश्र, सुधाकर शुक्ल, बृजेश कुमार मिश्र, रविकांत, सचिन श्रीवास्तव, नीरज यादव, ऋतिक अरोड़ा, वीरेंद्र पाण्डेय, जुबेर अहमद,अमित कुमार मिश्र, आरिफ अंसारी, अजीत सिंह, विकास शुक्ल, उमेश यादव, आनंद मिश्र, ओमप्रकाश दूबे, संजय उपाध्याय आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!