MUKTIGANJ. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के रसुलपुर पुर ओझैनिया में ग्राम प्रधान द्वारा बच्चों के एम डी एम पर डाका डाला जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय रसुलपुर पुर ओझैनिया पर पत्रकारों की टीम पहुंची एम डी एम का हाल जाना तो विद्यालय के प्रधानाचार्या द्वारा बताया गया कि 135 बच्चों का पंजीकरण है। 105 बच्चे उपस्थित है प्रधानाचार्या ने बताया कि इसी में आगनवाड़ी के बच्चे भी खाना खाते है। रसोइयां से पूछे जाने पर रसोइयां ने कि ग्राम प्रधान द्वारा दस किलो आटा, पांच किलो आलू, एक किलो टमाटर मिला है।

मीनू के हिसाब से देखा जाय तो 120 बच्चों के लिए 12 किलो खाद्यान्न होना चाहिए। सब्जी भी सब मिलाकर 12 किलो होना चाहिए। लेकिन हिसाब लगाकर देखा जाय एक दिन में दो किलो के कटौती से 26 दिन का 52 किलो खाद्यान्न व कनवर्जन कास्ट से देखा जाय तो 300 रूपये के हिसाब से 26 दिन का 7800 रूपया ग्राम प्रधान द्वारा गड़प किया जा रहा है। फोन से खंड शिक्षा अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि आगनवाड़ी खाद्यान्न अलग से आता है यदि प्रधान अपने घर से खाद्यान्न भेज रहे तो अलग बात है नहीं तो आटा चावल विद्यालय में रखा रहता है। रसोईयां एक नाप बनाई है उसी से बच्चों का भोजन बनता है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी