Breaking News

SIKRARA NEWS. प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, 1.840 किलो मांझा बरामद

SIKRARA.जौनपुर सिकरारा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांझा की बिक्री करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1.840 किलोग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक सिकरारा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार तिवारी मय हमराही 20 दिसंबर 2025 की देर शाम ग्राम पुरानी सिकरारा में गश्त एवं चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित मांझा बिक्री की सूचना पर कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान अभियुक्त जितेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र स्व. नन्दलाल निवासी ग्राम ताहिरपुर, थाना सिकरारा को 1.195 किलोग्राम विभिन्न रंगों का प्रतिबंधित मांझा के साथ समय करीब 20:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त मोहर्रम अली पुत्र स्व. रोजन अली निवासी ग्राम मेहदी, थाना सिकरारा को उसके कब्जे से 645 ग्राम प्रतिबंधित मांझा के साथ समय करीब 20:45 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार बरामद मांझा मानव जीवन एवं पर्यावरण के लिए घातक है। इस संबंध में थाना सिकरारा पर मुकदमा संख्या 450/25 धारा 223बी, 293, 125 बीएनएस एवं धारा 5 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!