BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों एवं एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी अपराध निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस टीम 21 दिसंबर 2025 को क्षेत्र में गश्त व वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 201/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तगण अपने घर पर मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम तेजगढ़, थाना बरसठी में दबिश देकर अभियुक्त संदीप सोनकर उर्फ पंजाबी पुत्र खादीराम सोनकर उर्फ बनारसी सोनकर, खादीराम सोनकर उर्फ बनारसी सोनकर पुत्र स्व. बचई सोनकर तथा अभियुक्ता सुदामा सोनकर पत्नी खादीराम सोनकर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तगण ग्राम तेजगढ़, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के निवासी हैं। उनके विरुद्ध दहेज हत्या से जुड़े मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी