Breaking News

JAUNPUR NEWS. प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार, भारी मात्रा में मांझा बरामद

JAUNPUR. जौनपुर जिले के थाना सरायख्वाजा पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम 21 दिसंबर 2025 को शिकारपुर बाजार में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चम्बल तारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी पतंग की दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही दुकानदार भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित श्रीवास्तव पुत्र स्व. राममोहन लाल निवासी ग्राम हरदीपुर, थाना सरायख्वाजा बताया। तलाशी के दौरान दुकान में रखे गत्ते के डिब्बे से 24 रोल चाइनीज मांझा एवं 14 चाइनीज परेता बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार बरामद मांझा मानव जीवन एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत खतरनाक है। इस संबंध में अभियुक्त के खिलाफ थाना सरायख्वाजा में मुकदमा संख्या 734/25 धारा 223(बी), 293, 125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम-1986 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!