MUGRABADSHPUR. जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर के नेतृत्व में शुक्रवार को की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 26 दिसंबर 2025 को धार्मिक भावनाएं आहत करने से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त अविनाश गौतम पुत्र धर्मराज गौतम, निवासी नीभापुर, थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर को उसके आवास पर दबिश देकर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप तिवारी, कांस्टेबल धीरज मौर्या तथा महिला कांस्टेबल विनीता शुक्ला शामिल रहीं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी