GAURABADSHAHPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मु0अ0सं0 298/25, धारा 75(1) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र मुन्ना राजभर, निवासी ग्राम कुकुहां, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर तथा आशीष राजभर पुत्र सुख्खु राजभर, निवासी सुरहां, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ (हाल पता ग्राम कुकुहां, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर) को कुकुहां मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना लाकर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता, हेड कांस्टेबल आशुतोष दीक्षित एवं हेड कांस्टेबल विधि चन्द शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी