SARPATHA. जौनपुर जिले केथाना सरपतहां पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष सरपतहां के निर्देशन में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 308/25, धारा 64(1), 61(2), 316(2), 352 बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्त कृष्णा गौतम पुत्र सतीराम गौतम, निवासी ग्राम ढेवरिया (ब्राहिमपुर), थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त को दिनांक 26 दिसंबर 2025 को अरसिया मोड़ से सुबह करीब 11:20 बजे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय तथा कांस्टेबल रामप्रवेश चौहान शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी