BARASATHI. जौनपुर जिले की बरसठी विकासखंड स्थित कटवार बाजार में मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती भाजपा जनों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नीति में दूर दृष्टि थी, नेतृत्व में सेवा भाव था, निर्णयों में राजनीतिक कुशलता थी। राजनेता’ से ‘राष्ट्रनेता’ तक उनकी यशस्वी यात्रा अभिनंदनीय है।
इस मौके पर बरिष्ठ भाजपा नेता चंदा सिंह प्रधान कारों, राजकुमार सिंह पपरावन, सुशील पाठक सरपंच पपरावन साधन सहकारी समिति डा. श्रीप्रकाश पाण्डेय, विनोद सिंह, अंतिम पाठक, सत्यनारायण पाठक, चन्द्रशेखर सिंह, राकेश कुमार मौर्य, अनिल कुमार उपाध्याय, पप्पू शर्मा, अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी