KHUTHAN. जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम पनौली में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की अज्ञात हमलावर द्वारा निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस जगन हत्या के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना की सूचना पाने पर जिले के कप्तान भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने में जुटे हुए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान (60) गांव की सड़क किनारे ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते थे। अज्ञात हमलावरों ने फूलचंद पासवान के केंद्र में पहुंचकर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक लाख 68 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इससे लूट की आशंका पर भी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
इस जघन्य वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी