JAUNPUR. जौनपुर जिले की लाइन बाजार पुलिस ने पेशेवर अपराधियों की जमानत कराने वाले एक अभ्यस्त जमानतदार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 25 दिसंबर 2025 को निरीक्षक अपराध श्री विजयशंकर यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आर्थिक एवं अनुचित लाभ के लिए पेशेवर अपराधियों की जमानत कराने वाले अभ्यस्त जमानतदार शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र श्यामजी सहाय, निवासी हुसेनाबाद, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0 510/25, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के निर्देशन में थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा वांछित अभ्यस्त जमानतदार शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को उसके आवास हुसेनाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी