JAUNPUR. जौनपुर जिले के सुजानगंज पुलिस टीम ने धान चोरी के एक मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया धान तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 348/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र अर्जुन यादव, निवासी ग्राम नेवढ़िया, थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर को समय करीब 10:35 बजे बारा नहर पुलिया, ग्राम तरसाव रोड मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी धान तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त एक स्पेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) बरामद की है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी