Breaking News

SARPATHA NEWS. सरपतहां पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले को किया गिरफ्तार

SARPATHA. जौनपुर जिले के सरपतहां पुलिस टीम ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद किया है।
थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम दिनांक 25 दिसंबर 2025 को लालापुर बाजार में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी पतंग की दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
पुलिस ने खुर्शीद पुत्र मोहर्रम, निवासी उसरौली, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दुकान में रखे गत्ते के डिब्बे से 12 बंडल चाइनीज मांझा (कुल वजन लगभग 90 ग्राम) बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार यह मांझा मानव जीवन एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत खतरनाक एवं प्रतिबंधित है।
गिरफ्तार अभियुक्त को समय करीब 19:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा उसके विरुद्ध थाना सरपतहां पर मु0अ0सं0 325/25, धारा 223(B), 293, 125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!