Breaking News

JAUNPUR NEWS. प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह का दूसरा दिन

JAUNPUR. जौनपुर जिले के सिद्दीकपुर इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत सदस्य, जौनपुर श्री श्यामबाबू यादव एवं विशिष्ट अतिथि डी0 पाथार्डीकर, चीफ वार्डेन, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के रूप में डॉ0 अविनाश उपस्थित थे। द्वय अतिथिगण को श्री चन्दन सिंह, क्रीड़ा अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। दोनो अतिथियों द्वारा आयोजित हो रहे वॉलीबाल एवं खो-खो मैच को देखा गया तथा खेल की बारीकियों से क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रशिक्षकगण से चर्चा की गयी एवं स्टेडियम हो रहे विकास कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

अन्त में क्रीड़ा अधिकारी द्वारा अतिथिगण को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैच के दूसरे दिन का विवरण इस प्रकार है-
खो-खो में क्वार्टर फाइनल का पहला मैच गोरखपुर एवं कानपुर के मध्य खेला गया जिसमें गोरखपुर की टीम 14-1 अंको से विजयी हुई। दूसरा मैच आजमगढ़ एवं प्रयागराज के मध्य खेला गया जिसमें आजमगढ़ की टीम 3-2 अंक से विजयी हुई। तीसरा मैच वाराणसी एवं मुरादाबाद के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी की 07-02 अंकों से विजेता हुई। चौथा मैच बस्ती एवं मिर्जापुर के मध्य खेला गया जिसमें बस्ती की टीम 06-0 अंक से विजयी हुई। खबर लिखे जाने तक वॉलीबाल में अभी लीग मैच ही चल रहा था।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!