Breaking News

JAUNPUR NEWS. चंदवक में तेज रफ्तार बाइक फिसलने से 18 वर्षीय युवक की मौत

JAUNPUR. जौनपुर जनपद के चंदवक थाना के जमुनीबारी गांव के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कर सबको कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम तराशा निवासी आदित्य कुमार पुत्र स्वर्गीय दिनेश कुमार शुक्रवार की शाम चंदवक बाजार आया था। देर रात करीब 9:30 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही चंदवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि आदित्य के पिता की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। वे सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। पिता की मृत्यु के बाद आदित्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिलने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। आदित्य अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!