Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में जम्मन की जमीन कब्जा कर रहे लोगों को लेखपाल ने रोका

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर में करोड़ों की भूमि कब्जाने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। जमीदारों के जम्मन की जमीनों को कब्जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नगर में जमींदार रहे नहीं लेकिन जम्मन का पट्टा आज भी धड़ल्ले से कैसे हो रहा है यह अबूझ पहेली बनी हुई है। मंगलवार को एक ऐसे ही जमीन पर लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था जिसको हल्का लेखपाल द्वारा शाम 4:00 बजे काम रुकवा दिया गया है लेकिन इन भूमि कब्जा करने वालों का मनोबल नहीं रूक पा रहा है। जिसको लेकर नगर में आक्रोश गर्म है।


बताया जाता है कि नगर के दिलावरपुर मोहल्ले में स्थित गौशाला के सामने जलालपुर मड़ियाहूं रोड से सटकर 1620 खाता की जमीदारों की जम्मन की जमीन है। जिसमें करीब 14 सहखातेदार है उक्त जमीन में गौशाला, चारागाह, सड़क खाम समेत कई लोग सह खातेदार के रूप में है। लेकिन किसका कहां है यह अभी तक राजस्व के द्वारा निर्धारित नहीं किया गया है। मंगलवार को जहां निर्माण हो रहा था वह चारागाह और गौशाला की जमीन बताई जा रही है।

उपरोक्त करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर नगर के ही एक व्यक्ति द्वारा पक्का निर्माण कराया जा रहा था जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी विनय कुमार से किया गया इसके बाद एसडीएम के हस्तक्षेप पर हल्का लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कर रहे लोगों को काम बंद करने की बात कही, साथ में यह भी बताया कि अपना कागजात लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी मडियाहू के समक्ष पेश होकर अपनी बात रखें इसके बावजूद मनबढ़ों ने काम नहीं रोका बाद में पुनः शिकायत पाने के बाद लेखपाल ने पहुंचकर कड़े शब्दों में काम को रुकवाया।
आपको बता दे की मड़ियाहूं में जमीदारों की काफी जमीन है जो जम्मन खाते के नाम से जाना जाता है। अब जमींदार तो रहे नहीं लेकिन उनके नाम पर फर्जी रसीदों के सहारे पट्टा बनाकर भू- माफिया काफी जगहों पर कब्जा कर चुके हैं जहां नहीं कर पाए हैं वहां विवाद की स्थिति बना हुआ है सवाल यह है कि जमींदार रहे नहीं तब पट्टा उनकी रसीद पर कैसे हो जा रहा है। इसकी जांच अगर बारीकियों से की जाए तो कितने भू-माफियाओं का नकाब उठ जाएगा और वह जेल की सलाखों में रह सकते हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!