Breaking News

JAUNPUR NEWS. क्रय केंद्र पर ताला, बिचौलियों के चंगुल में फंसे किसान

JAUNPUR. जौनपुर जिले के सुइथाकला क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान हैं। सहकारी समिति सुइथाकला में धान खरीद शुरू होते ही कुछ किसानों की उपज लेकर खानापूर्ति करते हुए क्रय केन्द्र में ताला जड़ दिया। अब किसान कम दामों पर बिचौलियों व साहूकारों के पास धान बेचने को मजबूर हैं। दर-दर भटक रहे किसानों का कहना है कि मिलर धान की उठान नहीं कर रहे, जिससे खरीद प्रक्रिया ठप हो गई है। समिति सचिव राहुल ने बताया, मिलर धान नहीं उठा रहे, इसलिए क्रय बंद है। लेकिन किसानों की वर्तमान समस्या का समाधान कैसे हो, रबी फसल के बीज, उर्वरक व सिंचाई के लिए किसान परेशान है। फसल बिक्री के बिना किसानों की नई खेती कैसे होगी। गौरतलब है कि सरकार की योजनाओं के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिल रही। जिले में सैकड़ों किसान इसी दुविधा में फंसे हैं। प्रशासन की ओर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग तेज हो रही है।इस सम्बन्ध में खाद्य विपणन अधिकारी अमित द्विवेदी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!