MUFTIGANJ. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड क्षेत्र में 2026 की प्रधान पद का चुनाव होने वाला है किस गांव की कौन सी सीट का आरक्षण मिलेगा यह अभी भविष्य की कोख में है लेकिन अपने आरक्षण की सीट मानकर प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले मिलना जुलना शुरू कर दिए है। कोई विकास का मुद्दा लेकर जनता को लुभाने का कार्य कर रहा है तो कोई सुख दुख में आने जाने का हवाला दे रहा है। कुछ दावेदार वर्तमान प्रधान के विकास का पोल खोलना शुरू कर दिए है। जनता से लोग जिस हिसाब से मिल रहे है जनता उसी हिसाब से कोरा अश्वासन दे रही है चुनाव लड़ने वाले कहीं से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। अब देखना है कि किस गांव को कौन सी सीट आरक्षण के हिसाब से मिलती है। दावेदारों के हाथ उनकी सीट मिलती है या निराशा मिलता है आने वाला समय बतायेगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी