MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रामनगर द्वितीय गांव में मड़ियाहूं एसडीएम की अर्दली का संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हा जल जाने से उसमें बधी गाय बुरी तरह झुलस गई और उसमें रखा अन्य सामान जलकर भस्म हो गया। आग बुझाने में अर्दली भी मामूली झुलस गया है।
बताया जाता है कि मड़ियाहू में तैनात एसडीएम नवीन कुमार का अर्दली श्यामू सरोज है जो मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के रामनगर द्वितीय का निवासी है।

बुधवार की सुबह 5:00 बजे उनके घर के बगल बने मड़हे में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मड़हे के अंदर हजारों रुपए की कीमती गाय बंधी हुई थी। विकराल आग से गाय बुरी तरह झुलसने लगी। आग की विकरालता को देखकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हुए लेकिन किसी की भी हिम्मत आग बुझाने की नहीं पड़ रही थी और गाय अंदर जोर-जोर से चिल्ला रही थी। तभी हिम्मत दिखाते हुए गंभीर झुलस चुकी गाय को आग से निकालने के लिए अर्दली श्यामू सरोज अंदर गया और जलती हुई आग से गाय को बाहर ले आया गाय को निकालने में अर्दली भी मामूली झूलस गया। मड़हे में आग लगने से उसमें कपड़ा समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
एसडीएम के अर्दली की हिम्मत को देखते हुए गांव वालों ने भी हिम्मत दिखाई और मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस संबंध में अर्दली श्यामू सरोज ने बताया कि मधे में आग किसी ने लगाया है लेकिन मैंने देखा नहीं है इसलिए अभी तक कोई भी सूचना पुलिस को नहीं दिया है। हालांकि तहसील से लेखपालों ने पहुंचकर नुकसान का आकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने के लिए ले गए हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी