MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक सोमवार को कुछ विशेष कानूनों के साथ संपन्न हुई। बैठक लगभग 3:30 घंटा 10 मिनट चलाइ गई। इस दौरान सभासदों ने यूजर चार्ज के साथ-साथ अत्यधिक ठंड पढ़ने के कारण लोगों तक लकड़िया अलाव के लिए पहुंचने पर गहन चर्चा की गई।
सोमवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ और नगर अध्यक्ष रुखसाना कमल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक समस्त सभासदों के साथ अपराहन शुरू हुआ। बैठक शुरू होते ही कजियाना मोहल्ले के पूर्व महिला सभासद सरवरी बेगम के आकस्मिक मौत पर दुःख व्यक्त किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर उनके मृतक आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दिया गया।
बैठक में नगर में साफ सफाई व्यवस्था पर चर्चा के साथ प्रकाश व्यवस्था मोहल्ले में नगर वासियों द्वारा कूड़ा सही स्थान पर फेंकने एवं अन्य व्यवस्थाओं के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण पर गहन चर्चा की गई। बैठक में सभासदों ने प्रतिमाह यूजर चार्ज लगाने पर एक साथ प्रस्ताव दिया जिस पर विचार करते हुए अध्यक्ष ने अपनी सहमति दिया।
अब नगर में कूड़ा उठाने के लिए प्रत्येक घरों से प्रतिमाह 40 रूपए लिया जाएगा। इसके साथ ही नगर में स्थित दुकानों से 50, छोटा क्लीनिक से 80 एवं बड़े अस्पतालों एवं मैरिज हॉल से 100, शराब दुकान से 200 रूपए प्रतिमाह यूजर चार्ज के रूप में नगर पंचायत प्रतिमाह लेगा।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल के अलावा इजहार अहमद गुड्डू, अरविंद चौरसिया, ममता वर्मा, अर्चना मौर्या, इंद्रा देवी, राजेंद्र कुमार सोनकर, पिंकी सोनकर, बबलू सोनकर, चांद बीबी, इकबाल अहमद, डा. वाहिद, पप्पू बनवासी, रवि कुमार मौर्य, राकेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार साहू, कर्मचारी गुड्डू चौरसिया अनूप चौरसिया, अमरनाथ विश्वकर्मा कहकसा, आरिफ राईन, बृजेश, अमित समेत आदि मौजूद रहे।
फोटो-सोमवार को बैठक में निर्णय लेते सभासद
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी