Breaking News

MUMBAI NEWS. मनपा चुनाव: महायुति प्रत्याशी रूपेश सावरकर का तूफानी जनसंपर्क, बुनियादी समस्याओं के समाधान का किया दावा

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई 
MUMBAI. मुंबई के वार्ड क्रमांक-63 से महायुति के युवा, जुझारू और कर्मठ प्रत्याशी रूपेश गजानन सावरकर ने दावा किया है कि नगरसेवक चुने जाने के बाद वे क्षेत्र की बुनियादी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करेंगे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले रूपेश सावरकर ने नामांकन के पश्चात महायुति प्रत्याशी की हैसियत से सोमवार देर शाम वार्ड के विभिन्न हिस्सों में तूफानी जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने दानदान चाल, गौतम नगर चाल, नेपाली चाल, वाड्रा चाल, हनुमान चाल, संघ चाल, भारती चाल, विकास नगर, जनसेवक चाल और दुर्गा मंदिर टैंक प्लॉट चाल सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर नागरिकों से संवाद किया।
जनसंपर्क के दौरान सभी जाति और धर्म के लोगों ने सावरकर की उम्मीदवारी पर खुशी जाहिर की और उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाते हुए नगरसेवक बनाने का आश्वासन दिया।

👆समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करते हुए रूपेश सावरकर।

बचपन से ही जुझारू प्रवृत्ति के रहे रूपेश सावरकर वर्तमान में कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं और समय-समय पर जरूरतमंदों को रोज़गार व रोजी-रोटी के साधन उपलब्ध कराने का कार्य करते रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान भी उल्लेखनीय माना जाता है।
रूपेश सावरकर ने वार्ड क्रमांक- 63 के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें नगरसेवक बनाती है तो क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
सावरकर के चुनावी प्रचार अभियान में पूर्व विधायिका डॉ. भारती लवेकर, पूर्व नगरसेविका रंजना पाटिल, विजय पाठक, रामकेश गुप्ता, जगदीश शर्मा, सुनील मौर्या, निरंजन मिश्रा, मंगल बिंद और नीरज मिश्रा सहित महायुति के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!