Breaking News

MARIYAHU NEWS. तहसील बार ने महिला शिक्षा को आगे बढ़ाने वाली सावित्रीबाई फुले का जयंती समारोह मनाया

MARIYAHU.जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील बार भवन में समता मूलक समाज के लिए समर्पित एवं भारतीय शिक्षा के इतिहास में महिला शिक्षा के आगाज को आगे बढ़ाने वाली एक शालीन महिला सावित्रीबाई फुले का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के आयोजक अशोक कुमार सैनी एडवोकेट प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमिला पांडेय महापौर कानपुर रही। जबकि अध्यक्षता घनश्याम मिश्र ने किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर विशिष्ट अतिथि तहसील बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष सुर्यमणी यादव ने कहा कि
भारतीय इतिहास में ऐसी कई महान शख्सियत जन्मीं, जिन्होंने अपना जीवन समतामूलक समाज के लिए समर्पित कर दिया. इन्हीं शख्सियतों में से एक शालीन व्यक्तित्व सावित्रीबाई फुले थीं। भारतीय शिक्षा के इतिहास में महिला शिक्षा के आगाज़ का ख्याल आते ही हमें साबित्रीबाई फुले याद आती हैं।

उन्होंने देश में ऐसे समय महिला शिक्षा की शुरुआत की, जब महिलाओं का घर से निकलना बेहद मुश्किल था। सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा रूपी हथियार देने के संघर्ष में समाज से विरोध, अपमान, पत्थर और ना‌ जाने कितना कुछ झेला, तब कहीं जाकर वे महिलाओं को शिक्षा रूपी आभा दे पायीं।

फोटो-कार्यक्रम में मौजूद रहे लाल घेरे में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रेश यादव 

वहीं सावित्रीबाई फुले ने समाज सुधार में भी अपना अहम अवदान दिया है। ऐसे में सावित्रीबाई के महान जीवन, संघर्ष और विचार को याद करने व समाज में फैलाने के लिए उनकी जन्म 3 जनवरी को हर साल सावित्रीबाई फुले जयंती के रूप में मनाया जाता है।


कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव महामंत्री, देवेंद्र त्रिपाठी पूर्व महामंत्री, राकेश गौतम पुर्व महामंत्री, संजय माली जिला अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस, डॉ विजय सैनी, आशीष यादव एडवोकेट, बबलू यादव, विकास यादव, वीरेंद्र पाल, चंद्र प्रकाश यादव, कुलदीप यादव, प्रदीप सिंह, अभय राज प्रजापति, डॉ आर सी पांडेय, चंद्रेश यादव, बृजेश यादव समेत वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रेश यादव भी मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!