JAUNPUR. जौनपुर जिले के खेतसराय क्षेत्र के तारगहना निवासी एक युवक की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में शुक्रवार की सुबह मौत हो गई विधिक क्रिया के बाद शव को स्वजन के हवाले कर दिया। उक्त गांव निवासी कामता सोनकर (21) नित्य की भाँति लेदरहीं गांव में मछली बेचकर गुरुवार की रात्रि ज्यों ही वापस अपने घर लौट रहा था की सड़क पर इसी दौरान तेज रफ़्तार बुलेट मोटरसाइकिल सवार इन्हें टक्कर मार फरार हो गया। ऐसे में वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गया ।हादसे के बाद उसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया जहाँ डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान यहाँ सुबह मौत हो गई। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी