RAMPUR. जौनपुर जिले के यादव नगर औरा के पास बुधवार की रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बाइक और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान गुड्डू (30 वर्ष) पुत्र रामलाल, निवासी यादव नगर और उनके जीजा संतोष (35 वर्ष) निवासी पोखरिया लालाबाजार, सिकरारा जौनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बैटरी लेने के लिए बाइक से जा रहे थे, तभी यादव नगर औरा के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि गुड्डु के बड़े भाई राहुल के बेटी के लड़के की बरही कार्यक्रम था जिसमें बिजली कट जाने के कारण बैटरी लेने के लिए घर से हाइवे स्तिथ के टेंट हाउस पर गए थे बैटरी लेने के बाद बैटरी कनेक्शन लगाने के लिए आकाश उर्फ सिपाही उम्र 14 वर्ष पुत्र स्व रमाशंकर गौतम वह भी बाइक पर बैठ गया तीनो जैसे ही बाइक लेकर घर की तरफ बढ़े जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कारिपियो ने मारी टक्कर जिसमे गुड्डु और उनके जीजा सन्तोष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आकाश गम्भीर रूप से घायल भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज इस सम्बंध में रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जबकि एक घायल को बेहतरीन उपचार के लिए भदोही के एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा अज्ञात स्कारिपियो की तलाश जारी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी