Breaking News

KERAKAT. आबादी की जमीन को लेकर हुई हवाई फायरिंग, एक घायल

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली के कोनिया गांव के यादव बस्ती में जमीनी विवाद में हवाई फायरिंग हुई और लाठी डंडे चले जिसमें दूसरे पक्ष से मनोज यादव घायल हो गये है
पुलिस के अनुसार कोनिया गांव के यादव बस्ती में मुन्ना यादव और सत्यदेव यादव के बीच आबादी जमीन को लेकर बहुत दिन से मुकदमा चल रहा था मुन्ना बुधवार के दिन नीव खोद कर मकान बनवाना चाह रहे थे कि सत्यदेव के तरफ से विरोध किया गया विरोध में बात इतनी बढ़ गयी कि मुन्ना के तरफ से तीन चार राउन्ड हवाई फायरिंग कर दिया गया। इसको देखते हुए दोनो तरफ से लाठी डंडा भी चला। जिसमें सत्यदेव के भाई मनोज को चोट आई । सुचना पर केराकत कोतवाली व मुफ्तीगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मनोज को इलाज के लिए भेजवाकर मुकदमा दर्जकर कानून कार्रवाई में जुट गई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!