RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर विकासखंड के कसेरू गांव में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश एवं अन्य प्रांतों से पहलवानों ने कुश्ती लड़कर अपनी प्रतिभा दिखाई। दंगल कुश्ती का शुभारंभ गणतंत्र दिवस पर रामपुर ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी संजय सिंह ने किया। इस मौके पर पहुंचे मड़ियाहूं विधायक डॉ आरके पटेल एवं स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव को श्री राम भगवान का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों से खचाखच मैदान भरा था।
“दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल में कई प्रांतों के पहलवानों ने कुश्ती लड़ी। एक लाख एवं 50 हजार की भी कुश्ती पहलवानों की बीच हुई। दंगल कुश्ती में पहलवानों पर पुरस्कारों की बौछार लगी रही”
रामपुर विकासखंड के कसेरू गांव के महावीर मंदिर पर आयोजित विराट कुश्ती दंगल में राजस्थान, नेपाल, हरियाणा, दिल्ली, जौनपुर, बलिया समेत कई प्रांतों के पहलवानों ने कुश्ती दंगल में भाग लिया।

दूसरे दिन फाइनल राउंड में ग्वालियर और अयोध्या हनुमानगढ़ी से आए पहलवानों के बीच कुश्ती कराई गई जिसमें आशीष पहलवान और बाबा उर्फ सुदामा पहलवान ने कुश्ती लड़ी जिसमें बाबा पहलवान ने कुश्ती जीती, यह कुश्ती 50 हजार रूपए की थी। इसी प्रकार एक लाख की कुश्ती ग्वालियर और दिल्ली के बीच करवाई गई जिसमें सुनील कुमार पहलवान एवं रामू पहलवान के बीच कुश्ती 10 मिनट के लिए कराई गई जिसमें कुश्ती बराबरी में छूटा। उसके बाद नेपाल से आए थापा पहलवान और हनुमानगढ़ी के बाबा पहलवान के बीच कुश्ती कराई गई, जिसमें दोनों पहलवानों के बीच धुरंधर लड़ाई हुई लेकिन अंत में कुश्ती को रेफरी ने बराबर पर छुड़वा दिया।

समापन अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह ने पहुंचकर पहलवानों को अपना आशीर्वाद दिया और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि कुश्ती भारत ही नहीं अपितु विदेशों में भी अपनी साख को मजबूत बनाएं हुए है उन्होंने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता तो धीरे-धीरे समाप्ति की ओर जा रहा था लेकिन जौनपुर में रामपुर ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी संजय सिंह ने कुश्ती को जीवंत रूप प्रदान किया है। उन्होंने प्रदेश ही नहीं गैर प्रांतों से भी पहलवानों को बुलाकर दर्शकों के बीच जो पहलवानी करने का मौका दिया है वह काबिले तारीफ है।

इस मौके पर जगत सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष सिंह, कमलेश सिंह, पवन सिंह, पंकज सिंह, बीकू सिंह, आलोक सिंह, संजय सिंह अढ़नपुर मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी