जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एटीएम कार्ड व 1250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 9 जनवरी 2026 को वादी मुकदमा राकेश गौतम पुत्र उदयभान निवासी कुसियाँ, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर ने तहरीर देकर बताया था कि एटीएम से पैसा निकालते समय जालसाजों ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 8000 रुपये निकाल लिए। इस संबंध में थाना जलालपुर पर मु0अ0सं0 48/26 धारा 318(3) बीएनएस के तहत लवकुश पाण्डेय व शिवम उर्फ हैप्पी श्रीवास्तव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के क्रम में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को निरीक्षक अपराध राम कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त लवकुश पाण्डेय पुत्र हरिश्चन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम सिंहपुर, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही को पुरेव स्थित एसबीआई एटीएम के पास से समय 12:59 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को उसके कृत्य से अवगत कराते हुए धारा 318(4)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके विरुद्ध मिर्जापुर जनपद के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक एटीएम कार्ड तथा 1250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अपराध राम कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल चन्दन सिंह एवं कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह (क्राइम टीम, थाना जलालपुर) शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी