MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के बीकॉम थर्ड सेमेस्टर के छात्र अबू तालिब पुत्र मुख्तार अहमद निवास सदरगंज उत्तरी मड़ियाहूं का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग के लिए हुआ है। छात्र का चयन ना मात्र मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के लिए वरन समस्त पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ अरुण कुमार एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. उमेश राव ने छात्र को बधाई देते हुए कहा यह मेरे लिए और मेरे कॉलेज के लिए गौरव का विषय है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी