Breaking News

जौनपुर। ट्रक से बाइक टकराई, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी गांव स्थित बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर मंगलवार रात खड़े ट्रक से बाइक टकराने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुलहापुर गांव निवासी कैलाश पटेल (38) पुत्र कमला पटेल, अरुण पटेल (28) पुत्र लालबहादुर पटेल और विनोद पटेल (30) पुत्र अमरनाथ मंगलवार को वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के तड़सड़ा गांव में बारात में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बाबतपुर–जमालापुर मार्ग पर नोवारी तिराहे के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैलाश और अरुण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल विनोद को पहले रामपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि मृतक अरुण अपने पिता का इकलौता बेटा था और उसकी शादी महज तीन माह पहले हुई थी। उसके पिता नेवढ़िया थाने में होमगार्ड के रूप में तैनात हैं। वहीं कैलाश घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा सुनील मुंबई में रहता है तथा दो अन्य बच्चे गांव के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया गया

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!