Breaking News

RAMPUR. सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, बाइक चालक गंभीर घायल

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गन्धौना (दादर) के पास बुधवार की शाम लगभग 4 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गन्धौना (दादर) निवासी जियालाल यादव (70 वर्ष) पुत्र सहतू यादव साइकिल से रामपुर बाजार जा रहे थे। बताया जाता है कि नेशनल हाईवे क्रॉस करते समय तेज रफ्तार अपाची बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जियालाल यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में बाइक चालक नीरज यादव (20 वर्ष) पुत्र अरविंद यादव, निवासी गन्धौना (दादर) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!