MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह का सुप्रीम कोर्ट वापसी के बाद साथी अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए बधाई दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि क्लाइंट के मुकदमे के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे और वहां पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मिलकर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे की पैरवी किया और वहां के हलचल के विषय में जानकारी प्राप्त किया।

इस मौके पर मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि संतोष कुमार सिंह एक कुशल अधिवक्ता हैं अपने क्लाइंट का हमेशा ध्यान रखते हैं उन्होंने अपने क्लाइंट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाकर मुकदमे की पैरवी भी किया यह उनकी कुशलता का प्रमाण है।

इस मौके पर अधिवक्ता सीपी श्रीवास्तव, अभय राज सिंह, अनिसुर्रहमान समेत अन्य अधिवक्ताओं ने मिष्ठान खाया और खिलाया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी