जौनपुर। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जमुहाई के स्कॉलर डेल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता समापन के अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें तरसाने की जरूरत है, आज दुनिया मे खेल को लेकर भारत का डंका बज रहा है । खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है।

उन्होंने विद्यालय के संस्थापक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी बहुआयामी सोच से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को अच्छी पढ़ाई मिल रही है इस दौरान उन्होंने विद्यालय के नवीन कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज की जरूरत है। इसके पूर्व प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव का स्वागत विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य अश्विनी राम ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम भेंट कर किया। खेलकूद में सफल टीमों के खिलाड़ियों को राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। कुल 34 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें कबड्डी में सीनियर बालक वर्ग में रेड हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस दितीय, ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहा । वहीं बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस पहले, ब्लू हाउस दूसरे, रेड हाउस तीसरे स्थान पर रहा
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस सेकंड, येलो हाउस थर्ड पर रहा। जबकि बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम ,ब्लू हाउस सेकंड, रेड हाउस थर्ड पर रहा । 200 मीटर दौड़ में बालक ग्रीन हाउस प्रथम, रेड हाउस सेकंड ,ब्लू हाउस थर्ड पर रहा । जबकि बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम , ब्लू हाउस सेकंड, रेड हाउस थर्ड पर रहा। सभी टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों ने ट्रॉफी स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ सचिन सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ,शरद सिंह, घनश्याम सिंह, तेज बहादुर सिंह, पिंटू सिंह, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी