जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधाई मोड़ के पास गुरुवार की रात सड़क पार करते समय एक साइकिल सवार युवक चारपहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
क्षेत्र के सिधाई गांव निवासी राम अनुज (45) पुत्र संतू रात में साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिधाई मोड़ के समीप सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी