Breaking News

जौनपुर। करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर। जिले के पवांरा थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
थाना क्षेत्र के गंगापुर (कुंवरपुर) गांव निवासी नीरज बिन्द (25) पुत्र मदनलाल बिन्द गुरुवार की शाम घर में बिजली के बोर्ड में आयी खराबी को ठीक कर रहा था कि अचानक बिजली आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया । आनन-फानन में परिजन गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर ले गये , जहां चिकित्साधिकारी ने देखते उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था । मृतक के पास दो बेटियां भी हैं । इस घटना से परिवार में मातम छा गया है ।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। बाइक ट्रक से टकराई, बाईक चालक की हुई मौत

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर नहर पुलिया के पास मंगलवार की रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!