Breaking News

जौनपुर। किशोरी के अपहरण में सहयोगी युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव की किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के अनुसार, पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अरबाज पुत्र जहीर उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर मंगलवार को अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना में अरबाज के भाई आमिर ने भी सहयोग किया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी आमिर को निजामपुर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय चालान कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी अरबाज की तलाश के लिए टीम लगाई गई है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!