जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में तीन सप्ताह पूर्व दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार को पीट कर मरणासन्न कर दिया था। जिसमें घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है इस मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों का जमानत निरस्त कर दिया ।
बता दें कि पतहना गांव में विगत तीन मार्च को एक दर्जन दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज देते हुए एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें धारदार हथियार राड सरिया से मार पीटे, जिसमें महेंद्र यादव, जयप्रकाश, प्रदीप कुमार ,संदीप कुमार, सुषमा प्रीतम, निर्मला, उर्मिला घायल हो गए थे । हमलावरों ने इतना आतंक मचाया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले, इसके अलावा बाहर खड़ी चार पहिया वाहन मोटरसाइकिल छतिगस्त कर दिया। दरवाजे खिड़कियां भी तोड़ दिए और उन्हें जान से करने का प्रयास किया। घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में पुलिस ने शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसमें न्यायालय में एडवोकेट अशोक यादव पनियरिया ने पीड़ितों के पक्ष से साक्ष्य पेश कर पैरवी किया, सुनवाई के दौरान घटना में आरोपी पन्नालाल ,विशाल कुमार, निलेश निवासी पतहना पर गंभीर आरोप पाते हुए कोर्ट ने जमानत निरस्त कर दिया। एडवोकेट अशोक यादव ने बताया कि अब आरोपियों को जमानत के लिए हाईकोर्ट जाना पड़ेगा । जमानत होने से निरस्त होने से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी