जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति आटे की चक्की चलाते समय मशीन के पट्टे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है।
रामदेवपुर निवासी बेचन (55) पुत्र स्व. हीरालाल अपने घर पर आटे की चक्की चलाकर जीविकोपार्जन करते है। रोज की तरह बृहस्पतिवार दोपहर वह आटा चक्की चला रहे थे, तभी अचानक उनका पैर मशीन के पट्टे में फंस गया। हादसा इतना भयावह था कि उनका पैर बुरी तरह कट गया।
उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने पहुंचकर आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी