Breaking News

जौनपुर। डीजल पेट्रोल व गैस के लिए मचा हाहाकार पेट्रोल पंपो पर लगा बाहनो की लम्बी कतार

जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के क्षेत्र में गैस डीजल व पेट्रोल के लिए हाहाकार मच गया है। पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी है। जबकि शमसेर फिलिंग स्टेशन रामपुर पर तेल नहीं है। गंगा फिलिंग स्टेशन मुर्तजाबाद देवाकलपुर पर भी डीजल पेट्रोल न होने के कारण हाहाकार मचा हुआ है। शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है जब कि सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि देश के पास उर्जा पर्याप्त मात्रा में है।
सवाल खड़ा होता है कि देश के पास पर्याप्त मात्रा में उर्जा है तो गैस एजेन्सियों पर पेट्रोल पम्पों पर लम्बी कतार क्यों लग रही है। शासन प्रशासन का ध्यान कहां है जनता समाचार पत्र के माध्यम से मांग कर जानना चाहती है कि देश के पास कोई कमी नहीं है यह रवैया उत्पन्न कहां हो रहा है यही रवैया रहा तो आने वाले समय में देश गर्त में जायेगा। वैसे ही महंगाई चरमसीमा पर थी लेकिन अब चरमसीमा पार कर जायेगी ।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!