Breaking News

जौनपुर। श्री अन्न मिलेट्स जागरूकता रोड शो को विधायक और उपजिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

जौनपुर। मड़ियाहूं नगर में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के न्यूट्री सीरियल्स घटक योजना अंतर्गत मिलेट्स जागरूकता रोड शो निकाली गई। रोड शो को विधायक एवं उप जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में काफी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन एवं कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


मंगलवार की सुबह 11:00 बजे कृषि विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की पहल और भारत सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की न्यूट्री घटक योजना अंतर्गत मिलेट्स जागरूकता रोड शो निकाली गई। रोड शो को विधायक डॉ आरके पटेल एवं उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं विनय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में काफी संख्या में कृषि विभाग के कर्मचारी दफ्ती एवं बैनर लेकर नजर आए। मिलेट्स जागरूकता का मतलब मोटा अनाज ज्वार, बाजरा, रागी कोदो, कुटकी, कंगनी, सांवा जैसे अनाज किसान खेतों में उत्पन्न कर खुद की ऊर्जा स्रोत को बढ़ाने के लिए जागरूक किया।

फोटो- कृषि विशेषज्ञ जयप्रकाश गुप्त जानकारी देते हुए

इसमें श्री अन्न योजना (Shree Anna Yojana) भारत सरकार द्वारा मोटे अनाजों (Millets) के उत्पादन, उपभोग और वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। जिसमें मोटे अनाज को ‘श्री अन्न का नाम दिया गया है।
श्री अन्न जागरूकता रैली मड़ियाहूं तहसील परिसर से होते हुए विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता, विषय वस्तु विशेषज्ञ गुरु प्रसाद मौर्य, सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह मड़ियाहूं एडीओ एजी, आशीष कुमार मौर्य एडीओ एजी रामनगर, सहायक विकास अधिकारी सर्वेश पाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!