जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं नगर में आगामी गुरुवार को रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
26 मार्च दिन गुरुवार शाम 3:00 बजे से रामलीला मैदान पक्का पोखरा से श्री रामनवमी की शोभायात्रा निकली जाएगी। जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां समूचे नगर में भ्रमण करेगी। यह जानकारी आयोजक अनिल निगम ने दिया। उन्होंने बताया की शोभायात्रा देखने के लिए क्षेत्र के हजारों लोग नगर में शामिल होंगे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी