जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव के पास रविवार रात एक सड़क हादसे में कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दिया जिसमें तीन लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए है। घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव निवासी सैफ अली एवं इश्तियाक अहमद रविवार को मड़ियाहूं बाजार से रोजमर्रा की सामान खरीद कर लगभग 8:00 बजे मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे शीतल गंज बाजार में पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार ने अनियंत्रित होकर सैफ अली के बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद सैफ और इश्तियाक एक गड्ढे में जा गिरे। इसके बाद बाइक कार में फंस गई चालक भागने के चक्कर में बाइक को 1 किलोमीटर तक घसीटता रहा, जिसे सोईथा में मजार के पास छोड़ दिया। उसके बाद घबराहट में सराय कालिदास में चंद्रेश कुमार यादव निवासी सराय कालिदास के बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया उस समय चंद्रेश एक दुकान पर खड़े होकर सामान खरीद रहे थे जिससे वह बाल बाल बच गए। वहां से टक्कर मारते हुए कार चालक आगे बढ़ा। थोड़ी दूर जाकर नहर के आगे महाराजगंज निवासी सुधांशु उपाध्याय की बाइक में टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इसके बाद कार एक खंभे से टकराकर खड़ी हो गई। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस की पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम सुशील यादव पुत्र पवन नारायण यादव कुल्हनामऊ बक्सा बताया। पुलिसनेस सभी घायलों को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से मामले उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। सोमवार की सुबह घायल सैफ के परिजनों ने तहरीर देकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। वही बाकी पीड़ितों ने रविवार की रात ही घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दे दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में पुलिस की माना जाए तो कार चालक नशे में धूत था।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी