Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के पूर्व अध्यक्ष दुर्घटना में गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के के सिंह एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है। श्री सिंह की आंख, हाथ, पैर और पसली में गंभीर चोटे आई है। फिलहाल खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।
बताया जाता है कि रविवार की सुबह वह अपनी बाइक लेकर अपने  निवास अटरिया (गोपालपुर ) से चलने को हुए कि अचानक उनकी बाइक का एक्सीलेटर तेज हो गया और जब तक वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह अपने को संभाल पाते उनकी बाइक उनके साथ ही उछलते हुए एक दीवाल में तेजी से जाकर टकरा गई। दीवाल में टकराने से उनकी दाहिनी आंख के ऊपर कोई नुकीली चीज धंस गया। टकराने से उनकी दोनों हाथों में गंभीर चोटे आई परिजनों ने उन्हें उठाकर मड़ियाहूं एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके असीम सहयोगी चंद्रेश यादव अपने साथियों के साथ अस्पताल पर पहुंच गए जहां पर डॉक्टर ने हो रहे रक्तस्राव पर मलहम पट्टी कर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रेश यादव की माना जाए तो उनकी हाथ और पसली में गंभीर चोट के साथ उनकी आंख में नुकीला पत्थर अथवा अन्य धंस जाने से आंख में गंभीर चोटे आई है। फिलहाल उनकी इलाज ट्रामा सेंटर में होना बताया जा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!