Breaking News

जौनपुर। नाबालिग के अपहरण में वांछित आजमगढ़ का युवक गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
काकोरी देवाकलपुर निवासी खदेरू यादव ने 15 मार्च 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री पूनम यादव 13 मार्च को घर से दुकान जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मामले में पाक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि 26 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद और मुख्य आरक्षी वीरेंद्र यादव क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रसाद तिराहा से वांछित अभियुक्त तुषार पुत्र हरदेव, निवासी उदियांवा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को दोपहर करीब 1 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। 22 वर्षीय अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करने के बजाय बयान न्यायालय में देने की बात कही है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!