Breaking News

जौनपुर। संदिग्ध हालात में विवाहित महिला की मौत, फंदे से लटका मिला शव

जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के महेवा फत्तूपुर गांव में गुरुवार को एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी राधिका (32), पत्नी जटाशंकर गौतम के घर का दरवाजा सुबह करीब 9 बजे तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे।
अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। राधिका साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका का मायका वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में है। उसके दो बच्चे हैं, जो इस समय ननिहाल में रह रहे हैं, जबकि उसका पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है।
थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!