Breaking News

MUMBAI. पानी की किल्लत से परेशान सोसायटी के रहवासियों का मनपा कार्यालय पर मोर्चा, सहायक मनपा आयुक्त ने दिया समाधान का आश्वासन

शीतला प्रसाद सरोज
MUMBAI. मुंबई के अंधेरी के वार्ड क्रमांक- 81 स्थित लोढ़ा एटर्निस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के रहवासियों ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार को मनपा के/पूर्व विभाग कार्यालय पर मोर्चा निकालकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। इस दौरान सहायक मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की लोगों ने मांग की।
मोर्चे का नेतृत्व कर रहे सोसायटी के चेयरमैन राजकुमार यादव ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सोसायटी में पानी की सप्लाई बाधित है, जिससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पूरी करने के लिए सोसायटी को प्रतिदिन 1500 रुपये प्रति टैंकर की दर से पानी खरीदना पड़ रहा है और रोजाना करीब 20 टैंकर मंगवाने पड़ते हैं।

👆मोर्चे में शामिल लोगों को समस्या समाधान का आश्वासन देते हुए सहायक मनपा आयुक्त नितीन सोना चंद्र प्रताप शुक्ला।

यादव ने सवाल उठाया कि जब सोसायटी समय पर बीएमसी को सभी टैक्स अदा कर रही है, तो फिर पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें परेशान क्यों होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब सोसायटी की अधिकांश राशि पानी खरीदने में खर्च हो रही है, तो विकास कार्य कैसे संभव होंगे।
मोर्चे के दौरान सहायक मनपा आयुक्त नितीन सोना चंद्र प्रताप शुक्ला मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से ‘बीएमसी हाय-हाय’ के नारे बंद करने का आग्रह करते हुए आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

फोटो – सहायक मनपा आयुक्त नितीन सोना चंद्र प्रताप शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए सोसायटी के चेयरमैन राजकुमार यादव। साथ में हैं सोसायटी के अन्य लोग।

शुक्ला ने बताया कि संबंधित वाटर डिपार्टमेंट से इस मामले की जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्या वाल्व, कनेक्शन, प्रेशर या पाइप लीकेज में से किसी कारण से हो सकती है, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मोर्चे में शामिल रहवासियों ने “बीएमसी हाय-हाय” और “हमारी मांगे पूरी करो, नहीं तो कुर्सी खाली करो” जैसे नारे लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
मोर्चे में प्रमुख रूप से स्टैनली क्वाड्रोस, अदिति शुक्ला, स्नेहा अग्रवाल, पूर्वा बजाज, सोबिन जॉर्ज, मेघना खन्ना, कार्तिक मोदी, तनवीर मनियार, सुभाशीष दास और शोराज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!